सीवान, दिसम्बर 17 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में कृषि वानिकी को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग जिले में 21 हजार पॉप्लर के पौधे लगाने की तैयारी कर चुका है। इससे आने वाले वर्षों में जिले के हरियाली सूचकांक में बढ़ोतरी के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। बता दें कि पॉप्लर पेड़ अपनी तेज वृद्धि, कम समय में तैयार होने और लकड़ी उद्योग में उच्च मांग के लिए जाना जाता है। कृषि वानिकी मॉडल में इसे फसलों के साथ आसानी से उगाया जा सकता है। यही वजह है कि सरकार अब किसानों को इस दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। वन विभाग अधिकारियों के अनुसार, इस योजना के तहत पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है और किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। विभाग का मानना है कि यदि किसान इस मॉडल को अपनाते हैं, तो कृषि से होने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.