चतरा, अप्रैल 25 -- चतरा, संवाददाता। झारखंड सरकार के निर्देशानुसार जिले में आमजनों को पेयजल संबंधी समस्याओं से राहत प्रदान करने के लिए 24 अप्रैल से 11 मई तक पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 25 अप्रैल को जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में शिविर आयोजित कर पेयजल समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए कार्रवाई की गई। शनिवार को चतरा प्रखंड के गंघरिया और ब्रह्मणा, गिद्धौर के बारीसाखी, हंटरगंज के औरू और बलुरी, प्रतापपुर के सिजुआ औरहुंमाजांग, कुंदा के सिकिदाग, लावालौंग के सिलदाग, सिमरिया के डाड़ी एवं जबड़ा, इटखोरी के धूना एवं इटखोरी, मयूरहंड, कान्हाचट्टी के कैंडीनगर, पत्थलगड़ा के बरवाडीह तथा टंडवा के गाड़ीलौंग एवं नावाडीह (उर्फ तेलियाडीह) पंचायतों में शिविर लगाए गए। यह भी पढ़ें- मिश्रोल में पानी के समाधान को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.