खगडि़या, अगस्त 26 -- गोगरी । एक संवाददाता जिले में जमीन की पेपरलेस रजिस्ट्री शुरू करने के सरकार के फैसले का विरोध थमता नजर नहीं आ रहा है। खगड़िया और गोगरी निबंधन कार्यालय में कातिबों (दस्तावेज नवीस) का गतिरोध एक सप्ताह बाद भी खत्म नहीं हुआ है। विरोध के चलते पिछले आठ दिनों से दोनों कार्यालयों में रजिस्ट्री का काम पूरी तरह ठप है। कातिब सरकार के नए फैसले के विरोध में काम नहंी कर रहे हैं। उन्हें इस बात पर आपत्ति है कि नए सिस्टम में उन्हें अब दस्तावेज नवीस की जगह सर्विस प्रोवाइडर के रूप में जाना जाएगा। कातिब इस फैसले को अपने अस्तित्व पर खतरा बता रहे हैं।

क्या है नई व्यवस्था सरकार की नई व्यवस्था के तहत खगड़िया और गोगरी में जमीन की रजिस्ट्री अब पूरी तरह पेपरलेस होगी।क्रेता और विक्रेता को अब कागजों का पुलिंदा लेकर नहीं आना होगा।निबंधन की सारी प्रक...