सिद्धार्थ, अप्रैल 23 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। कहीं सड़क जाम कर लोग विरोध कर रहे हैं तो कहीं पहले पाने के चक्कर में आपस में ही मारपीट कर रहे हैं। तेज धूप में तेल के लिए लाइन में लगे लोग गश भी खा रहे हैं। तेल का संकट लगातार गहराता जा रहा है। जिला मुख्यालय के मुख्य शहर में स्थित में किसी पर तेल है तो कुछ खाली पड़े हैं। ऐसी ही हालत पूरे जिले की बनी हुई है। प्रशासन दावा करता फिर रहा है कि तेल की कोई कमी नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न दें।शहर यह भी पढ़ें- जिले में गहराया पेट्रोल-डीजल का संकट, कई पम्प ड्राई में एक पंप पर तेल लेने पहुंचे लोगों की लंबी कतार लगी रही। तेल नहीं मिल पाया तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मेन रोड को ही जाम कर दिया इससे दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की लाइन लग गई। जाम में स्कूल...