जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, दस फीसदी कम हुई खपत
नवादा, मई 27 -- देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बावजूद नवादा जिले में ईंधन की आपूर्ति सामान्य है। पिछले दिनों अफवाह के बाद खपत बढ़ी थी, लेकिन हाल के दिनों में तीन बार दाम बढ़ने के बाद भी आम दिनों की अपेक्षा खपत में दस फीसदी की कमी आई है। इसका मुख्य कारण जिले के बाजार में ईंधन की सहज और आसान उपलब्धता है। जानकारों के मुताबिक, जब बाजार में किल्लत की अफवाहें उड़ती हैं, तो लोग अपनी जरूरत से ज्यादा तेल खरीदकर स्टॉक करने लगते हैं। पिछले दिनों इसी वजह से नवादा के पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ी थी और कुल खपत में 10 फीसदी तक की वृद्धि दर्ज की गई थी। परंतु, अब स्थिति सामान्य होने और कीमतों में उछाल आने के बाद यह अतिरिक्त मांग पूरी तरह खत्म हो गई है। पेट्रोल पंपों पर वाहनों की संख्या तो लगभग पहले जितनी ही है, लेकिन अनावश्यक स्टॉक न किए जाने के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.