जिले में पेंशन लाभुकों के सत्यापन अभियान का शुभारंभ
गुमला, अप्रैल 27 -- गुमला, प्रतिनिधि। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत केंद्र और राज्य प्रायोजित पेंशन योजनाओं के लाभुकों के भौतिक सत्यापन के लिए गुमला जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। सोमवार को डीसी दिलेश्वर महत्तो ने समाहरणालय परिसर से तीन जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को सत्यापन के प्रति जागरूक करेंगे। इस बाबत सहायक निदेशक ललन कुमार रजक ने बताया कि अभियान के तहत सभी लाभुकों का सत्यापन किया जाएगा और नियमानुसार अयोग्य पाए जाने पर विलोपन की कार्रवाई भी होगी। पंचायत सचिव को पंचायत स्तर पर नोडल पदाधिकारी बनाया गया है,जबकि जनसेवक,रोजगार सेवक और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की टीम 25 अप्रैल से 25 मई तक गांव-गांव जाकर डोर-टू-डोर सत्यापन करेगी। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: मृत पेंशनधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.