जिले में पुलिस गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लागू, अब हर मूवमेंट पर रहेगी नजर : एसएसपी
छपरा, मई 5 -- छपरा, हमारे संवाददाता । जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब जिले के सभी थानों की पुलिस गाड़ियों में जीपीएस ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम लगाया गया है, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों को किसी भी समय और कहीं से भी पेट्रोलिंग गाड़ियों की सटीक लोकेशन मिल सकेगी। इस आधुनिक तकनीक के जरिए पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और तेजी दोनों आएंगी।
जीपीएस सिस्टम का लाभ सीनियर एसपी विनीत कुमार ने बताया कि वे अपने मोबाइल फोन के माध्यम से जिले की किसी भी पेट्रोलिंग गाड़ी की स्थिति की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही अनुमंडल स्तर पर तैनात सभी पुलिस पदाधिकारियों और ग्रामीण एसपी के मोबाइल में भी यह व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। इससे वे अपने-अपने क्षेत्र में गश्ती कर रही गाड़िय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.