चंदौली, जुलाई 18 -- चंदौली, संवाददाता । कलक्टे्ट सभागार में शुक्रवार को उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जिले में आगामी चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं की सहुलियत और पारदर्शी मतदान प्रक्रिया के लिए मतदेय स्थलों के युक्तिकरण और संभाजन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। 1200 मतदाताओं के मानक पर मतदेय स्थलों के पुनर्गठन प्रस्ताव पर व्यापक विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से सहमति बनी। इसमें 1200 मतदाताओं के मानक पर 30 पुराने बूथ दूसरे केंद्रों में समायोजित और 9 नए बूथ बढ़े। इससे जिले में अब कुल 1671 बूथ होंगे। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: आयोग मानकों के अनुसार 30 बूथ समाप्त, दो नए बूथ प्रस्तावित उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत...