गुमला, अप्रैल 7 -- गुमला, संवाददाता । जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक लाभुकों को जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर 25 अप्रैल तक सभी पंचायतों के पीडीएस दुकानों पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे।जिले में अब तक मात्र 58 प्रतिशत राशन कार्डधारियों का ही आयुष्मान कार्ड बन पाया है। कुल 8.8 लाख लाभुकों में से करीब 4.9 लाख ही योजना से जुड़ सके हैं। शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए अब राशन वितरण के दौरान ही ऑन-स्पॉट कार्ड बनाने की व्यवस्था की गई है।शिविरों में वीएलई के माध्यम से लाभुकों का आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बनाया जाएगा। इसके लिए प्रखंड स्तर पर बीडीओ और पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं जिला स्तर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.