जिले में पीएम आदर्श ग्राम योजना से बदलेगी 53 गांवों की तस्वीर
बांका, जुलाई 21 -- बांका, निज प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत जिले के 53 गांवों को आदर्श ग्राम बनाया जाएगा। इनमें ऐसे गांवों का चयन किया गया है, जहां अनुसूचित जाति की न्यूनतम आबादी 500 है या कुल जनसंख्या का कम से कम 40 फीसदी अनुसूचित जाति है। अब इन गांवों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना से जोडते हुए विकास की मुख्यधारा से जोडा जाएगा। सरकार का उद्देश्य इन गांवों में सामाजिक और आर्थिक असमानताओं को कम करते हुए लोगों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराना है। आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत 10 प्रमुख डोमेन निर्धारित किए गए हैं, जिनमें पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सडक एवं आवास, विद्युत एवं स्वच्छ ईंधन, कृषि पद्धतियां, वित्तीय समावेशन, डिजिटलीकरण तथा आजीविका एवं कौशल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.