जिले में पीईटी परीक्षा के लिए 15 केंद्र प्रस्तावित
अमरोहा, सितम्बर 20 -- अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई जाने वाली पीईटी परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परीक्षा अक्टूबर माह में प्रस्तावित है। आगामी 23, 24 व 25 अक्टूबर को परीक्षा आयोजित होगी। दो पालियों में परीक्षा कराई जाएी। परीक्षा के लिए जिले में 15 केंद्र प्रस्तावित किए जा रहे हैं। डीएम से अनुमोदन मिलने के बाद प्रस्ताव आयोग को भेजा जाएगा। जिले में सात हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अफसरों द्वारा परीक्षा कराने के लिए जिले में तैयारी शुरू कर दी गई हैं। आयोग की गाइड लाइन के अनुसार केंद्रों पर परीक्षा को कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी के लिए पीईटी यानि प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा कराई जा रही है। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, बिजली सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहेंगे। सेक्टर व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.