जिले में पिछले साल के मुकाबले ढाई गुणा अधिक हुई धान की खरीद
धनबाद, मई 15 -- जिले में इस बार धान की खरीदारी एक लाख 34 हजार 871.52 क्विंटल की गई जबकि लक्ष्य दो लाख क्विटंल निर्धारित था। वर्ष 2024-25 में मात्र 58 हजार 324.44 क्विंटल खरीदारी की गई थी। पिछले साल के मकाबले इस बार ढाई गुणा से अधिक की खरीदारी की गई, जो कि रिकॉर्ड है। विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि जिले में 19 पैक्स के माध्यम से 3451 किसानों ने धान की बिक्री की है। कुल 8762 किसान पंजीकृत हैं। हालांकि 50 प्रतिशत से भी कम किसान ने अपना धान बेचा। धान बेचनेवाले किसानों को एक साथ पूरी राशि का भुगतान किया गया। पैक्स में अभी तीन हजार क्विंटल धान पड़ा है। उसे मिल तक पहुंचाया जाएगा। इस बार धान की खरीद 10 वर्षों में सबसे अच्छी है。
वर्जन किसानों से धान खरीद के लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हुई। इसके बाद भी काफी अच्छी खरीदारी हुई। इससे 10 वर्षों का रिकॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.