जिले में पिछले एक सप्ताह से एफआईपीवी वैक्सीन समाप्त
पलामू, अगस्त 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दी जाने वाली एफआईपीवी (फ्रैक्शनल इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन) करीब एक सप्ताह पूर्व से समाप्त है। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने से टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। वही अधिकारियों के अनुसार राज्य स्तर से आपूर्ति होने के बाद ही इसकी उपलब्धता बहाल हो सकेगी। सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एफआईपीवी वैक्सीन की आपूर्ति राज्य स्तर से होती है। राज्य से वैक्सीन प्राप्त होते ही जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर इसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि ओरल पोलियो वैक्सीन भी बच्चों को पोलियो से बचाव में प्रभावी है।डीआरसीएचओ डॉ. एसके रवि ने बताया कि जिले में करीब एक सप्ताह पहले एफआईपीवी वैक्सीन खत्म हुई है। इसकी मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.