जिले में पारा तीन डिग्री चढ़ा, गर्मी से लोग हुए बेहाल
मिर्जापुर, जून 3 -- मिर्जापुर। मौसम के मिजाज में फिर बदलाव शुरू हो गया है। मंगलवार को तीखी धूप के साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। इस तरह बीते 24 घंटे में कुल लगभग चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में वृद्धि और तेज धूप के कारण दोपहर में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सुबह आठ बजे से ही तेज धूप हो गयी। हालांकि शाम को चार बजे के करीब आसमान में बादलों के आ जाने से कुछ देर के लिए धूप से राहत मिल गयी, लेकिन उमस में इजाफा हो जाने से लोग परेशान रहे। तेज धूप के कारण ट्रक चालक भी वाहनों को दोपहर में ढाबा पर खड़ा कर धूप कम होने का इंतजार करते रहे। वहीं शाम को चार बजे के करीब धूप कम हुई तब चालक वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.