कोडरमा, मार्च 8 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । कोडरमा में रविवार को पांच केंद्रों पर आकांक्षा की परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए सीएच प्लस टू हाई स्कूल झुमरी तिलैया, गांधी हाई स्कूल झुमरी तिलैया, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा, प्लस टू हाई स्कूल कोडरमा और उत्क्रमित हाई स्कूल में इंदरवा देहाती परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस परीक्षा में 2294 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, मगर 1523 परीक्षार्थी शामिल हुए। 771 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए छात्र ही भाग लिए। इस परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को सरकार द्वारा मेडिकल, इंजीनियरिंग और क्लैट की तैयारी रांची में नि:शुल्क कराई जाएगी। परीक्षा का निरीक्षण जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश कुमार राम ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.