गोंडा, जून 20 -- गोण्डा, संवाददाता। खरीफ सीजन के दौरान किसानों को उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए जिले में शनिवार को 2700 मीट्रिक टन यूरिया की नई खेप पहुंच गई है। एआर कोऑपरेटिव रविशंकर चौधरी ने सुभागपुर स्थित रैक प्वाइंट का निरीक्षण कर यूरिया की उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिले की सभी साधन सहकारी समितियों पर किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी उपलब्ध है।

उर्वरक का वितरण किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।उन्होंने किसानों से कहा कि वे फार्मर रजिस्ट्री कराकर और आवश्यक दस्तावेजों के साथ समिति पर पहुंचें, जिससे उर्वरक आसानी से प्राप्त हो सके। जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अभी नहीं हुई है, वे खतौनी दिखाकर और बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से य...