जिले में पहुंची समरसता कलश एवं रथ यात्रा का हुआ स्वागत
मऊ, जुलाई 31 -- मऊ, संवाददाता। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी पावन जन्मस्थली वाराणसी (सीर गोवर्धनपुर) से निकाली गई समरसता कलश एवं रथ यात्रा का शुक्रवार को मऊ जनपद में ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया। रथ यात्रा के आगमन को लेकर जिले भर में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास के समरसता, प्रेम, समानता और मानव कल्याण के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। आयोजन समिति के अनुसार, रथ यात्रा अपराह्न तीन बजे मऊ शहर के प्रवेश द्वार बढुवा गोदाम तिमुहानी पहुंची, जहां हजारों श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा, जयघोष और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ यात्रा का भव्य अभिनंदन किया। यह भी पढ़ें- समरसता संकल्प अभियान: वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.