संतकबीरनगर, जून 20 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग चारु चौधरी शुक्रवार को जिले में पहुंची। उन्होंने महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक, आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टिगत महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा हेतु महिला जनसुनवाई एवं विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- आयोग की सदस्य ने टीकाकरण कार्ड नहीं देने पर जताई नाराजगीमहिला जनसुनवाई का कार्यक्रम उपाध्यक्ष ने जनपद भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सात नवजात बालिकाओं का कन्या जनमोत्सव केक काटकर मनाया गया। बालिकाओं को उपहार में बेबी किट व माताओं को फल मिठाई, स्टॉल और एक आम का पेड़ दिया गया। जनरल वार्ड, ओपीडी, टीकाकरण कक्ष आदि का निरीक्...