दुमका, मार्च 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना दुमका तथा भारती एयरटेल फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से सोमवार को दुमका जिले में पहली बार डीआईईटी दुमका के सभागार में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए इनोफेस्ट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में दुमका जिले के 8 प्रखंड के 60 विद्यालय सहित 12 पीएम श्री विद्यालयों से 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन डायट दुमका की प्रभारी प्राचार्या मधुश्री के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों के द्वारा बनाए गए नए-नए इनोवेशन प्रोजेक्ट तथा मॉडल ने सभी निर्णायक को अपने ओर ध्यान आकृष्ट करने पर मजबूर किया। सभी बच्चों ने एक से बढकर एक प्रोजेक्ट तथा मॉडल के अनुप्रयोग पर अपना प्रस्तुतिकरण दिया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल में डाइट से संकाय सदस्य किशोर मंडल, रेखा साव, प्रकाश हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.