जिले में पहली बार स्थानीय स्तर पर होगा एग ट्रे निर्माण
सीतामढ़ी, मई 18 -- जिले में पहली बार स्थानीय स्तर पर होगा एग ट्रे निर्माण सीतामढ़ी। जिला उद्योग केंद्र के तत्वावधान में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत स्थापित "विमल एग ट्रे" इकाई का सोमवार को भव्य उद्घाटन किया गया। समारोह में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, उद्योग विभाग के अधिकारी, स्थानीय मुखिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। महाप्रबंधक ने बताया कि यह जिले की पहली औद्योगिक इकाई है। जहां अंडों के उपयोग में आने वाले एग ट्रे का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएमईजीपी योजना का उद्देश्य जिले में लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देकर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इकाई की स्थापना के लिए बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया गया है। अब स्थानीय अंडा व्यवसायियों को एग ट्रे के लिए ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.