सीवान, जनवरी 3 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के मछुआरों के लिए नाव खरीदने के लिए एक लाख से अधिक की सब्सिडी मिलेगी। इसके लिए डेयरी मत्स्य व पशु संसाधन विभाग ने मछुआरों के लिए नाव व जाल पैकेज वितरण योजना शुरू की थी। इसके तहत मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए नाव व जाल की खरीद पर 90 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। सरकार ने इस योजना का लाभ लेने के लिए मछुआरों से आवेदन मांगे थे, जहां, राज्य मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्य व परंपरागत मछुआरे ने 31 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया था। बहरहाल, जिले में पहली बार बिहार सरकार की नाव व जाल पैकेज वितरण योजना का लाभ मछली पालक किसनों को मिलने जा रहा है। इस योजना के तहत मछुआरों को नाव व मछली पकड़ने के जाल खरीदने के लिए 90 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। इसका उद्देश्य उनकी आर्थिक स्थिति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.