कुशीनगर, मार्च 26 -- कुशीनगर। कुशीनगर के इतिहास में पहली बार चार सिपाहियों पर गांजा तस्करी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है। इसके पूर्व नवागत एसपी केशव कुमार ने एंटी करप्शन मोबाइल नंबर के माध्यम से तरयासुजान थाने में तैनात एक दरोगा पर लेनदेन के मामले में भ्रष्टाचार का केस दर्ज कराया था। गोरखपुर के पिपराइच में पिछले 15 सितंबर की रात गो-तस्करों ने छात्र की हत्या कर दी थी। नाराज लोगों ने जमकर बवाल किया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया था। कुशीनगर व पिपराइच पुलिस ने 17 सितंबर को रामकोला के पगार में मुठभेड़ कर ईनामी पशु तस्कर अब्दुल रहीम के दोनों पैर में गोली मारकर दबोच लिया था। कुशीनगर के तत्कालीन एसपी संतोष कुमार मिश्रा व देवरिया के तत्कालीन एसपी को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। एडीजी जोन गोरखपुर मुथा अश...