नवादा, अप्रैल 7 -- नवादा से शशि भूषण पाठक जिले के सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव के तहत बच्चों का दाखिला लेने का काम शुरू हो गया है। इसके तहत प्राइमरी स्कूलों में पहली कक्षा, मिडिल स्कूलों में छठी और हाई स्कूलों में नौवीं कक्षा में बच्चों का दाखिला लिया जा रहा है। जिले में पांचवीं कक्षा में इस साल 42 हजार और आठवीं के 27849 बच्चों ने वार्षिक परीक्षा दी थी। इनमें कुल 80 प्रतिशत बच्चे सफल रहे। इन बच्चों को स्कूलों में टीसी उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उन्हें अगली कक्षा में दाखिला लेने में कोई परेशानी नहीं हो। इसके साथ ही स्कूल से किसी कारणवश बाहर रहने वाले अनामांकित या ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर दाखिला किया जाएगा। इस अभियान में कक्षा 5 और कक्षा 8 में पढ़ने वाले बच्चों को अगली कक्षा में नामांकन के लिए विशेष प्रावधान भी इस वर्ष किया जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.