जिले में पहला जीविका सुधा बिक्री केंद्र शुरू
मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में पहला जीविका सुधा बिक्री केन्द्र शुक्रवार को शुरू हुआ। डीएम कुमार गौरव ने मुशहरी प्रखंड की भगवानपुर पंचायत अंतर्गत प्रभात तारा स्कूल के पास जीविका दीदी सुनीता देवी के बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया। जीविका एवं तिमूल के संयुक्त तत्वावधान में यह केंद्र चलेगा।डीएम ने कहा कि यह योजना महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उनके स्वाबलंबन को मजबूती प्रदान कर रहा है। बिक्री केंद्र भी महिलाओं द्वारा ही संचालित होंगे। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और गांव स्तर पर गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। मौके पर तिमुल के एमडी फूल कुमार झा, जीविका की डीपीएम अनिशा, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.