शामली, अगस्त 18 -- जिले में भी पशुओं में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) बीमारी तेजी से फैल रही है। इस बीमारी से जिले रिंग वेल्ट में 26 गांवों केा चिंहित किया गया है। जिले में पहला लंपी स्किन डिजीज का केस ऊन क्षेत्र के ताना में मिला था। इसके बाद इस संक्रामक वायरल बीमारी के प्रकोप का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: लंपी संक्रमण से मवेशी हो रहे बीमार, विभाग अलर्ट परबीमारी की रोकथाम पशुपालन विभाग ने इसके लिए जिले में दो स्थानों पर लगने वाली सप्ताहिक पशु पैठ को भी बंद करा दिया गया है। विभाग ने इस पर अंकुश लगाने के लिए 72 हजार डोज लखनऊ से मंगायी है। पशु चिकित्सालयों और फील्ड कर्मचारियों को गांव-गांव निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पशुपालकों से अपील की गई है कि यदि किसी गाय या भैंस में लंपी बीमारी जैसे लक्षण दिखाई दें ...