जिले में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 5.58 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
बिजनौर, जून 28 -- जिले में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। इसके तहत जिले भर में बनाए गए 2,207 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक की आयु वर्ग के लाखों बच्चों को 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान के तहत जिले के कुल 5 लाख 58 हजार बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान की शुरुआत सुबह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. कौशलेंद्र सिंह ने जिला मुख्यालय स्थित कांशीराम कालोनी के बूथ पर की। उन्होंने फीता काटकर और एक बच्चे को अपने हाथों से पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- जिले में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 5.58 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. केपी सिंह, डिप्टी सीएमओ डा. देवेन्द्र कुमार और अमित कुमार सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.