जिले में पलाश व अपना मार्ट के माध्यम से खुला नौ आम विक्रय स्टॉल
साहिबगंज, जून 3 -- साहिबगंज। जिला प्रशासन, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी , मनरेगा व किसान उत्पादक कंपनियों के संयुक्त प्रयास से जिला में आम विक्रय स्टॉल शुरू किया गया है। डीडीसी सतीश चंद्रा ने बुधवार को विधिवत फीता काटकर आम विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया । मौके पर उन्होंने बताया गया कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लाभुक किसानों द्वारा उत्पादित आम को पलाश व अपना मार्ट के माध्यम से उचित मूल्य पर बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए जिले के नौ प्रखंडों में आम विक्रय स्टॉल स्थापित किए गए हैं। वहां स्थानीय स्तर पर उत्पादित आम्रपाली, मालदा एवं मालिका किस्म के आमों की बिक्री होगी। यह भी पढ़ें- बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत फल उत्पादन को बढ़ावा देने का प्रयास इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.