बांका, फरवरी 27 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में अवैध तरीके से चल रहे दर्जनों आरा मिल पर्यावरण संरक्षण पर ग्रहण लगा रहा है। जहां हरे पेडों की चिराई कर उसे धडल्ले से बेचा जा रहा है। वन विभाग की ओर से जिले में 12 आरा मिल ही निबंधित हैं। जिनके पास लाइसेंस है। इसमें अमरपुर प्रखंड में दो, बांका में दो, बौंसी में तीन, बाराहाट में तीन, बेलहर में एक और रजौन प्रखंड में एक आरा मिल निबंधित हैं। लेकिन यहां प्रशासन और वन विभाग के नाम के नीचे दर्जनों अवैध आरा मिल चलाये जा रहे हैं। यहां अवैध आरा मिल वन विभाग के कुछ पदाधिकारियों की सह पर चल रहा है। जिसे अवैध आरा मिल के संचालक हर महीने बंधी-बंधाई रकम देते हैं। ये पदाधिकारी अवैध आरा मिल के संचालक को पूर्व में ही छापेमारी की भी सूचना साझा करते हैं। जिससे छापामारी दल के आने से पहले ही वे मशीन को खोलकर रख दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.