अररिया, मार्च 14 -- अररिया, संवाददाता जमीनी सच्चाई चाहे जो भी हो, जिला प्रशासन का दावा है कि जिले में पर्याप्त रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध है। पैनिक होने की जरूरत नहीं है। कहा गया है कि कृत्रिम कमी, जमाखोरी व कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई हो रही है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से सिलेंड भंडारण नहीं करें। जिला प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति में उपभोक्ताओं और होटल व रेस्टोरेंट मालिकों से कहा गया है कि रसोई गैस को लेकर घबराएं नहीं। एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और नियमित रूप से आपूर्ति हो रही है। विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि सभी गैस वितरकों के पास घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और नियमित आपूर्ति हो रही है। कहा गया है कि जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग द्वारा गैस एजेंसियों के माध्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.