दरभंगा, मार्च 14 -- दरभंगा। डीएम कौशल कुमार ने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध है। गैस की जमाखोरी तथा कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। डीएम के आदेश के आलोक में जिले की सभी गैस एजेंसियों के कार्यों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इन पदाधिकारियों की उपस्थिति में गैस सिलेंडरों का वितरण कराया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि जिले में शुक्रवार को 12 हजार 260 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 10,055 सिलेंडर एजेसिंयों के पास शेष हैं। शनिवार 14 मार्च को 6,732 एलपीजी गैस सिलेंडर आने की संभावना है। इस प्रकार जिले में संचालित एजेंसियों के पास 16,787 गैस सिलेंडर भंडारित होगा, जिसमें सें 14 मार्च को कुल 11 हजार 970 गैस सिलेंडरों का वितरण किये जाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.