कुशीनगर, मार्च 6 -- कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के सभी निवासियों को सूचित किया जाता है कि जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। वर्तमान समय में किसी प्रकार की मूल्य वृद्धि प्रस्तावित नहीं है। पूर्व की भांति जिस तरह से डीजल, पेट्रोल एवं गैस सिलेण्डर की बिकी हो रही थी, उसी प्रकार से वर्तमान में भी करायी जा रही है। यह कहना है जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय का। एक पेट्रोप पंप पर अफवाह के चलते लगी भीउ़ की जानकारी मिलने पर उन्होंने जनपदवासियों से किसी अफवाह के चक्कर में नहीं पड़ने की अपील की है। कहा है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा डीजल एवं पेट्रोल तथा घरेलू गैस सिलेण्डरों को खरीद कर इसका भण्डारण किया जा रहा है। डीजल, पेट्रोल एवं घरेलू गैस सिलेण्डर में उपलब्ध गैस ज्वलनशील एवं खतरनाक पेट्रोलियम उत्पाद है, जिसके अवैध भण्डारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.