मऊ, जून 25 -- मऊ। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। जनपद के सहकारी समिति एवं निजी बिक्री केन्द्रों पर यूरिया-21166 एमटी, डीएपी-7961 एमटी, एनपीके-5063 एमटी एवं एमओपी 863 एमटी उपलब्ध है। उर्वरक से सम्बन्धी किसी भी समस्या के होने पर जैसे उर्वरक की आवेररेटिंग, कालाबाजारी, एवं उर्वरक अनुपलब्धता आदि की जानकारी/शिकायत जनपद में स्थापित कन्ट्रोल रूम के दूरभाष सं0 0547-2226271 पर किसान शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही रिटेल प्वाईंट से उर्वरक खरीद के समय उर्वरक विक्रेता से रसीद प्राप्त कर लें। किसी भी दशा में उर्वरक की बोरियों पर अंकित दर से अधिक दर भुगतान नहीं करें। किसान भाई उर्वरक क्रय के समय अपने साथ अपना आधार एवं खेत की खतौनी अवश्य ले जायें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...