जिले में पर्याप्त ईंधन व गैस उपलब्ध, अफवाहों पर न दें ध्यान
उरई, अप्रैल 25 -- उरई। संवाददाता जनपद में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की सुचारु उपलब्धता को लेकर डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में गैस डीलरों एवं पेट्रोल पंप संचालकों के साथ समीक्षा बैठक कर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में ईंधन व गैस की कोई कमी नहीं है, इसलिए आमजन को किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।समीक्षा के दौरान विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से उपलब्ध गैस सिलेंडरों की स्थिति संतोषजनक पाई गई। जनपद में कुल 10,223 घरेलू गैस सिलेंडर, 19 किलोग्राम के 767 कमर्शियल सिलेंडर तथा 5 किलोग्राम के 177 सिलेंडर उपलब्ध हैं। इसी प्रकार पेट्रोल पंपों पर भी पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है, जहां कुल 2,130 किलोलीटर डीजल और 1,276.7 किलोलीटर पेट्रोल का भंडारण सुनिश्चित है। डीएम ने गैस एजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.