चंदौली, नवम्बर 1 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चंद्रप्रभा वन्य जीव अभ्यारण के वन सभागार में शनिवार की दोपहर इको पर्यटन सत्र 2025-26 का विधायक कैलाश आचार्य और अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव पश्चिमी क्षेत्र कानपुर संजीव कुमार ने समारोह पूर्वक शुभारंभ किया। विधायक ने इको पर्यटन सत्र की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने कहा कि पारिस्थितिकी पर्यटन (इको पर्यटन) एक प्रकार की जिम्मेदारी भरी यात्रा है जो पर्यावरण, वन्यजीवों और स्थानीय समुदायों के संरक्षण पर केंद्रित है। इसमें प्राकृतिक क्षेत्रों का इस तरह से भ्रमण किया जाता है कि पर्यावरण को संरक्षित करते हुए बढ़ाया जा सके। साथ ही जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ मिले। अपर मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने पर्यावरण संरक्षण, इको पर्यटन के न्यूनतम प्रभाव, स्थानीय परिवर्तन, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.