औरंगाबाद, अप्रैल 19 -- औरंगाबाद जिले में परिवहन नियमों का धड़ल्ले से उल्लंघन हो रहा है। मालवाहक पिकअप गाड़ी, ट्रक, टेलर आदि से यात्री ढोये जा रहे हैं। पूर्व में इस तरह की गाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने से जान माल की भारी क्षति होने के बावजूद इस पर कोई रोक-टोक नहीं की जा रही है। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले से होकर एनएच-19 और एनएच-139 सड़क गुजरती है। इन दोनों महत्वपूर्ण सड़कों पर प्रत्येक दिन हजारों गाड़ियां गुजरती हैं। इनमें पिकअप, ट्रक और टेलर का इस्तेमाल यात्रियों को ढोने के लिए किया जा रहा है। मामूली पैसे लेकर इन्हें एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा दिया जाता है। यह भी पढ़ें- जिले में परिवहन नियमों का हो रहा है धड़ल्ले से उल्लंघन क्षमता से अधिक यात्रियों को माल वाहक वाहनों पर बिठाकर ले जाया जा रहा है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रह रही है...