बस्ती, मार्च 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था की बैठक स्काउट भवन बस्ती सभागार में हुई। बैठक में स्काउट गाइड जिला कार्यकारिणी व जिला वित्त समिति के सदस्य उपस्थित रहे, जिसकी अध्यक्षता डॉ. हरेन्द्र प्रताप सिंह व संचालन जिला सचिव कुलदीप सिंह ने किया।संस्था की बैठक में पंजीकरण, नवीनीकरण, अंशदान, आय व्यय, आगामी सत्र के बजट पर विचार विमर्श किया गया। सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त राकेश कुमार सैनी, डॉ. मनोज सिंह, विद्याधर वर्मा, जिला गाइड कैप्टन लीडर ट्रेनर सत्या पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त प्रताप शंकर पाण्डेय, वंदना त्रिपाठी, श्रुति त्रिपाठी, रोहितलाल यादव, आदर्श मिश्रा, अनूप सिंह, मंगलेश, नंदिनी, गरिमा आदि उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...