सीवान, जनवरी 20 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरकार के निर्देश पर जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक के अधिकारियों ने अपने-अपने दफ्तर में सोमवार को जन-सुनवाई में लोगों की बातें सुनी। इस दौरान ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से कई फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, साथ ही संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखें। जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट, एसडीओ कार्यालय, नगर परिषद, नगर पंचायत समेत जिले के सभी पंचायत, प्रखंड सह अंचल कार्यालय, पुलिस कार्यालय, श्रम, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागीय कार्यालयों में शिकायतों की सुनवाई की गई। पंचायत सरकार भवनों में मुखिया व पंचायत सचिव, प्रखंड कार्यालयों में बीडीओ व सीओ, अनुमंडल स्तर पर एसडीओ व जिला मुख्यालय में वरी...