चंदौली, मई 2 -- चंदौली, संवाददाता। मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स में प्रवेश के लिए तीन मई रविवार को नीट यूजी प्रवेश परीक्षा होगी। जिले में नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई है। परीक्षा में कुल 1838 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। सभी सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही अन्य अधिकारियों की तैनाती की गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा。 यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा आज, 1801 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजामपरीक्षा केंद्रों की जानकारी जिले में नीट की परीक्षा सकुशल और शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए कुल चार सेंटर स्थापित किए गए हैं। इसमें केंद्रीय विद्यालय में ए और बी...