जिले में नियमित रूप से मिल रहे एच1एन1 इंफ्लूएंजा के मरीज
भागलपुर, अगस्त 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में एच1एन1 इंफ्लूएंजा के मरीज नियमित रूप से सामने आ रहे हैं। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में पिछले दो माह के दौरान आधा दर्जन मरीजों में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई है। चिकित्सकों के अनुसार इंफ्लूएंजा वायरस के कारण होने वाला यह संक्रमण मुख्य रूप से श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। मौसम में बदलाव के बीच सर्दी-खांसी और बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में जांच के दौरान इंफ्लूएंजा संक्रमण की पहचान की जा रही है। यह भी पढ़ें- इन्फ्लुएंजा से बचाव को जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरीएच1एन1 के लक्षण जेएलएनएमसीएच के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी के मुताबिक एच1एन1 के लक्षण सामान्य फ्लू से काफी मिलते-जुलते हैं। जिले में मरीजों की संख्या कम ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.