जिले में निकाली गईं भव्य झांकियां
आजमगढ़, अप्रैल 2 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुवार को जिलेभर में हनुमान जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान बजरंगबली का पूजन-अर्चन किया। विभिन्न स्थानों पर झांकियां निकाली गईं और भंडारों का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। शहर के अनंतपुर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। दिन में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं मातवरगंज और बेलइसा स्थित हनुमान मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा। सगड़ी संवाददाता के अनुसार, नगर पंचायत अजमतगढ़ में हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य झांकी यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता पारितोष जायसवाल ने किया, जिसके बाद झांकी यात्रा रवाना हुई। झांकियों में कलाकारों ने भगवान हनुमान से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का सजीव चित्रण प्रस्तु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.