मऊ, जनवरी 15 -- मऊ, संवाददाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को जिले में नागरिकों की सुरक्षा के बाबत 'ब्लैक आउट' मॉकड्रिल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मॉकड्रिल की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने बुधवार को संबंधित विभागों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। जिलाधिकारी ने बताया कि ब्लैक आउट मॉकड्रिल के दौरान संबंधित क्षेत्रों की सभी लाइट बंद रहेंगी। शाम को ठीक छह बजे चेतावनी का सायरन बजाया जाएगा एवं मॉकड्रिल की कार्रवाई प्रारंभ होगी। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ कार्य योजना पर कार्य करते हुए ब्लैक आउट मॉकड्रिल की कार्रवाई जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को समस्त नागरिक सुरक्षा जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.