रामगढ़, जुलाई 1 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला शहर के पतरातू बस्ती वार्ड संख्या 06 स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप का है। यहां बंद पड़े एक घर का ताला तोड़कर चोर करीब 4.77 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत है।मामले में पतरातू बस्ती वार्ड संख्या 06 रेलवे क्रॉसिंग के समीप रहने वाली मोनिका कुमारी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिक की में उन्होंने बताया है कि 21 जून की सुबह घर में ताला लगाकर टीटीपीएस पतरातू चली गई थीं। यह भी पढ़ें- डेढ़ साल बाद घर में फिर लाखों की चोरी 23 जून की दोपहर करीब 2:30 बजे लौटने पर मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर भी खुला था और उसमें रखे जेवरात ...