गोपालगंज, फरवरी 16 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता कलेक्ट्रेट स्थित डीएम के कार्यालय कक्ष में सोमवार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें डीएम पवन कुमार सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने व नशा उन्मूलन अभियान को और सशक्त बनाने पर बल दिया। उन्होंने जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की। डीएम ने निर्देश दिया कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है। इसे रोकने के लिए प्रशासन एवं पुलिस को समन्वित तथा कठोर कार्रवाई करनी होगी। अवैध तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा। एसपी ने बताया कि जिले में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है, जिसे और तेज किया जाएगा। सभी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.