चतरा, मार्च 6 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में शुक्रवार से नवम बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हो गई है। परीक्षा के पहले दिन छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया। बालिका हाई स्कूल की प्राचार्य नीतू कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को प्रथम और द्वितीय पाली में दो-दो विषयों की परीक्षा ली गई। जिससे एक दिन में चार विषय की परीक्षा संपन्न हुई। इस वर्ष से ही नवम बोर्ड की परीक्षा शुरू हुईहै। बताया गया कि इस वर्ष परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है, जिससे परिणाम की सटीकता और पारदर्शिता बनी रहे। दो दिवसीय इस परीक्षा का समापन शनिवार को होगा। शनिवार को केवल प्रथम पाली में एक विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह संपन्न हो जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि कदाचा...