गया, जनवरी 1 -- कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद नववर्ष 2026 के स्वागत को लेकर जिले से लेकर प्रखंड स्तर तक लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा। नये साल के जश्न के लिए पर्यटक स्थल, धार्मिक स्थल और पिकनिक स्पॉट लोगों से गुलजार रहे। सुबह से ही लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। परिवार, युवा और मित्र समूह नए साल की शुरुआत को यादगार बनाने के लिए विभिन्न स्थलों पर पहुंचे। ठंड और शीतलहर के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। कई जगहों पर लोगों ने पिकनिक मनाई, तो कहीं धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना कर नये वर्ष की मंगलकामना की। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, पार्कों और पर्यटन स्थलों पर रौनक बनी रही। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.