अमरोहा, मार्च 13 -- अमरोहा, संवाददाता। जिले में नदियों को पुनर्जीवित करने की कवायद जारी है। अफसरों का दावा है कि इसके छह नदी क्षेत्रों से अवैध कब्जे हटाते हुए सफाई कराई है। हसनपुर क्षेत्र की ब्राह्य नदी को बगद नदी से जोड़ा जाएगा। वहीं कभी ग्रामीणों की प्रगति में सहायक रही बान नदी जिला प्रशासन के अभिलेखों में तो बह रही है, लेकिन हकीकत में उसका अस्तित्व खतरे में हैं। कुछ स्थानों पर नदी पर जगह-जगह कब्जे हो गए हैं। नदी की जमीन पर कहीं फसल लहलहा रही हैं तो कहीं इमारतें खड़ी हैं। यही हाल कई स्थानों पर सोत नदी का भी है। हालांकि सोत, बान, बगद नदी की खुदाई पर कई करोड़ रुपये का बजट खर्च हो चुका है। लेकिन अभी तक पूर्ण सफलता नहीं मिली है।गौरतलब है कि जिले में गंगा नदी के अलावा बगद नदी, ब्राहा नदी, कृष्णी नदी, यगद नदी, मतवाली नदी, सोत नदी, बान नदी व ग...