मधेपुरा, जनवरी 5 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। जिले में नदियों का जलअधिग्रहण क्षमता कम होने से भूजल स्तर प्रभावित हो रहा है। पिछले तीन से चार दशक के अंतराल में जिले के भूगर्भ जलस्तर तीन गुना तक नीचे चला गया है। विशेषज्ञों के अनुसार जिले के कई प्रखंड क्षेत्र में भूगर्भ जलस्तर नीचे जा रहा है। नदियों की लगातार घट रही चौड़ाई और जलअधिग्रहण क्षमाता कम होने से स्थिति और गंभीर हो गयी है। बताया गया कि तीन से चार दशक पहले भूगर्भ का जलस्तर 8 से 10 फीट था लेकिन अब 12 से 15 फीट जमीन से नीचे पानी मिलता है। 50 से 80 फीट तक बोरिंग करनी पड़ रही है। इसका सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव खेती, पशुपालन, पेयजल व्यवस्था और नदी पर आधारित पारंपरिक रोजगार पर पड़ा है। कुमारखंड प्रखंड के परमानंदपुर, श्रीनगर और रामनगर में पहले 10 से 15 फीट पर पानी उपलब्ध हो जाता था, लेकिन पीने योग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.