हाथरस, जनवरी 2 -- हाथरस। हाथरस जिले में नए साल में नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए राहत की बात है। अब उन्हें भारी भरकम स्मार्ट मीटर की राशि नहीं देनी होगी। निगम स्तर से स्मार्ट की दरों को कम किया गया है। साथ कालोनाइजरों को यह राहत कि उन्हें अब कालोनी में विधुतीकरण के लिए एस्टीमेट नहीं देना होगा। बीपीएल कार्ड धारकों को पांच सौ रुपये में कनेक्शन मिलेगा। बाकी मीटर की राशि किस्तो में देने की सुविधा दी गई है। इससे जिले के नए कनेक्शन धारकों को काफी राहत मिलेगी। हाथरस जिले में वर्तमान में 65 बिजलीघरों के जरिए दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। काफी लोग नए साल में घर बनाने व कारोबार खोलने के लिए नया बिजली कनेक्शन लेने की तैयारी में है। अब उन लोगों के लिए राहत की बात यह है कि पहले घरेलू कनेक्शन स्मार्ट मीटर की राशि के साथ छह ह...