चंदौली, फरवरी 28 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने के बाद अब नर्सिंग कॉलेज की सौगात भी जल्द मिलेगी। उम्मीद है कि निर्माणाधीन कालेज के भवन निर्माण से लेकर अन्य कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। इसके बाद नए सत्र सत्र से दाखिला भी शुरू हो सके। जिससे कि छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाए। कराने की तैयारी है। इसे ध्यान में रखते हुए इसका काम तेजी से चल रहा है। बिहार बार्डर पर नौबतपुर के पास बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया गया है। जहां 100 सीटों पर एमबीबीएस में दाखिले के बाद कक्षाएं दो साल से संचालित हैं। वहां पढ़ाई के साथ हास्टल की सुविधा उपलब्ध है। चंदौली जिला अस्पताल में बने छह मंजिले भवन में ओपीडी संचालित होती है। वहीं मेडिकल के साथ नर्सिंग की पढ़ाई की भी सुविधा मिले इसके लिए मेडिकल कॉलेज के परि...