जौनपुर, जनवरी 28 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन, कलक्ट्रेट के अलावा सरकारी गैर सरकारी इमारतों पर तिरंगा फहराया गया। सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। लोगों ने संविधान की शपथ ली। स्कूल कालेजों में झंडोत्तोलन के बाद विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। स्कूली बच्चों ने सुबह प्रभातफेरी निकाली। पुलिस लाइन परिसर में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस परेड की सलामी ली। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को सम्मानित किया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने राष्ट्रवादी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। मंत्री ने कहा कि यह दिन देश के इतिहास में अत्यंत गर्व का दिन है। 26 जनवरी 1950 में देश का संविधान लागू हुआ और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.